विकासनगर, मार्च 19 -- विकासनगर में बैठक कर जताया आक्रोश विकासनगर, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल पछुवादून की डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में राज्य के वर्तमान राजनैतिक हालात पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। उक्रांद के जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद काला ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विधानसभा में पद के अनुकूल व्यवहार न करके अध्यक्ष पद की गरिमा को जो ठेस पहुंचाई है इसके लिए उन्हें अध्यक्ष पद से तत्काल हटाया जाना चाहिए। इसके साथ ही कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी की आय से अधिक संपति के मामले पर मंत्रिमंडल से हटाकर सीबीआई जांच करवाई जाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा आंदोलनकारियों को सड़क छाप कहने पर उक्रांद भाजपा संगठन से मांग करता है कि उन्हें तत्काल अध्यक्ष पद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.