बेगुसराय, जुलाई 20 -- बेगूसराय। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव मंडल की बैठक संघ भवन में हुई। अध्यक्षता राज्य कार्य समिति सदस्य डॉ. सुदर्शन कुमार ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई को बिहार सरकार के शिक्षक एवं शिक्षा विरोधी षड्यंत्र के खिलाफ विधानमंडल के समक्ष धरना दिया जाएगा। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्षों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को सरकार के नौकरशाहों के द्वारा जान बूझकर पेंचीदा बनाया जा रहा है। कहा कि संघर्ष की तैयारी पूरे प्रदेश में चल रही है। बैठक में जिला सचिव रंजीत कुमार के अलावा डॉ. अर्चना, गणेश झा, सुशील कुमार चौधरी, सुधीर सिंह, अरुण कुमार हरि, नीरज कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.