बगहा, फरवरी 7 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। विधान पार्षद सौरभ कुमार ने शुक्रवार को उच्च शिक्षा के लिए चनपटिया में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग सदन में उठायी। एमएलसी ने कहा कि क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से पश्चिम चंपारण सूबे का सबसे बड़ा जिला है। बावजूद, जिले के मात्र छह प्रखंडों में ही कॉलेज खोलने का चयन किया गया है, जिसमें चनपटिया प्रखंड शामिल नहीं है। जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा पाने के लिए चनपटिया प्रखंड के छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। डिग्री कॉलेज नहीं होने से विद्यार्थियों को 20-25 किलोमीटर दूर बेतिया एवं नरकटियागंज जाना पड़ता है। खासकर कई गरीब एवं कमजोर वर्ग की छात्राएं नियमित पढ़ाई नहीं कर पाती हैं और मजबूरन बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं। ऐसे में चनपटिया में सरकारी डिग्री कॉलेज का खुलना छात्र-छात्राओं के लिए वरदान सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.