लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्या ने गुरुवार को कहा कि मन्दिरों में सुगम दर्शन शुल्क लागू करने का निर्णय मंदिर प्रबंधन या ट्रस्ट लेता है, सरकार नहीं। वे प्रश्नकाल में सपा सदस्य आशुतोष सिन्हा के सवालों का जवाब दे रहे थे। श्री सिन्हा ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम एवं योध्या के श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में सुगम दर्शन के लिए किसी प्रकार के शुल्क निर्धारित किए जाने से जुड़ा सवाल किया था। जवाब में श्री मौर्य ने कहा कि वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर का संचालन मंदिर न्यास परिषद द्वारा किया जाता है और सुगम दर्शन शुल्क का निर्णय भी न्यास परिषद ही करता है, जबकि राम मंदिर अयोध्या में सुगम दर्शन के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है। सरकार केवल सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी करती है। उन्होंने बताय...