लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में सरकार ने बताया कि वाराणसी में गंगा में 5 सरकारी और 2 निजी क्रूज संचालित हो रहे हैं जो इसके संचालन के लिए तय मानकों का पूरा करते हैं। प्रश्नकाल में सपा के आशुतोष सिन्हा द्वारा वाराणसी में क्रूजों के संचालन के बारे में पूछे गए सवाल का सरकार की तरफ से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जवाब दिया। आशुतोष सिन्हा ने पूछा था कि कितने सरकारी और निजी क्रूज गंगा में चल रहे हैं, उसके संचालन का मानक क्या है? जवाब में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने न केवल विस्तृत उत्तर दिया, बल्कि विपक्ष पर पर्याप्त जानकारी के अभाव में सवाल खड़े करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि क्रूजों के संचालन के मानक भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.