लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार प्रदेश की क्षेत्र पंचायतों का पुर्नगठन करेगी। विधान परिषद में शुक्रवार को नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षक नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि बड़ी क्षेत्र पंचायतों का पुर्नगठन करने के लिए सरकार विचार करेगी क्योंकि कई क्षेत्र पंचायतों की आबादी तीन से चार लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। साथ ही क्षेत्रों का भी काफी विस्तार हो चुका है। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सिद्धार्थनगर जिले के क्षेत्र पंचायत खेसरहा का बड़ा भूभाग होने के कारण सरकारी योजनाओं के क्रियान्वन में आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाया था। साथ ही कहा था कि खसराहा क्षेत्र पंचायत में ग्राम पंचायतों की संख्या 99 तक पहुंच चुकी है। जवाब में केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में कई और ग्राम पंचायतें हैं जिनमें 120 से 150 तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.