लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस सेंटर (एटीएस) को लेकर कहा है कि जिन जिलों में एटीएस अभी शुरू नहीं हुए हैं, वहां पुराने मैनुअल फिटनेश सेंटर वाली व्यवस्था को ही लागू रखने पर सरकार विचार करे। उन्होंने परिवहन राज्यमंत्री से कहा कि जब तक नए फिटनेस सेंटर चालू नहीं हो जाते तब तक पुराने फिटनेस सेन्टरों को रहने दिया जाए। विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने महोबा, हमीरपुर, कानपुर, झांसी और बांदा में फिटनेस सेंटर से संबधित सवाल उठाया और कहा कि जब तक परिवहन विभाग कर्मी वाहनों के फिटनेस का कार्य देख रहे थे, तब तक कोई गड़बड़ी नहीं थी, जबसे निजी क्षेत्र को यह कार्य सौंपा गया है, वाहन फिटनेस के मामले में चोरी, घूसखोरी व अन्य भ्रष्टाचार बढ़ गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.