लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने विधान परिषद में मंगलवार को दावा किया कि प्रदेश में ग्राउंड ब्रेकिंग समारोहों के माध्यम से प्रदेश में 3,91,044 लोगों को रोजगार मिला है जबकि अब तक 12.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। प्रश्नकाल में सपा के डा. मान सिंह यादव ने प्रदेश में इनवेस्टर समिट के माध्यम से प्रदेश में 2018 से 2026 के बीच आठ सालों में कितनी कंपनियों ने प्रदेश में अपना उद्योग स्थापित कर कार्य शुरू किया तथा कितनों को रोजगार मिला इसका विवरण उपलब्ध कराने को कहा। जवाब में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि इंवेस्टर समिट के बाद अब तक चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी हैं। इसमें कुल 14,701 परियोजनाएं जमीन पर उतरीं। इनसे 12,10,274 करोड़ रुपये का निवेश हुआ और 3,91,044 लोगों को रोजगार मिला। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.