लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने शुक्रवार को विधान परिषद में कहा कि शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि को लेकर गम्भीरता से विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय ले लिया जाएगा। प्रश्नकाल में सपा के डा. मानसिंह यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि विगत आठ सालों में सरकार ने शिक्षा मित्रों के मानदेय में आठ रुपये भी वृद्धि नहीं की और जब इसके बारे में सवाल किया जा रहा है तो जवाब में कहा जा रहा है कि शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया जाना सतत प्रक्रिया है। उ‌न्होंने पूरक प्रश्न करते हुए पूछा कि सरकार की सतत प्रक्रिया की परिधि में क्या आता है! इसके जवाब में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों के हितों को लेकर बेहद संवेदनशील है। जल्द ही मानदेय के मामले में निर्णय किया जाएगा।

हिंदी ह...