पटना, दिसम्बर 3 -- विधान परिषद के संचालन के लिए सभापति अवधेश नारायण सिंह ने चार अध्यासीन सदस्य मनोनीत किया। इसके तहत डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्रो. नवल किशोर यादव, डॉ. मदन मोहन झा और महेश्वर सिंह को अध्यासीन सदस्य बनाया गया है। सभापति और उपसभापति की अनुपस्थिति में अध्यासीन सदस्य ही सदन का संचालन करते हैं। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को सभापति ने सदन की ओर से जन्मदिन की बधाई दी। सदन के अन्य सदस्यों ने भी उद्योग मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.