लखनऊ, मार्च 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विधान परिषद में सोमवार को प्रदेश में हुए अवैध निर्माणों का मामला उठा। भाजपा के विजय बहादुर पाठक ने नियम-110 के तहत पूरे प्रदेश में हुए अवैध निर्माणों का मामला उठाते हुए इसकी जिम्मेदारी तय किये जाने की मांग की। श्री पाठक का कहना था कि यदि समय रहते अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्यवाही हुई होती तो राज्य सरकार को इन अवैध निमार्णों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं करनी पड़ती। ऐसी स्थिति में सरकार को जिम्मेदार अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करनी होगी। प्रदेश भर में बने अवैध निर्माण के लिए कौन जिम्मेदार है पर नीतिगत निर्णय के लिए सदन में चर्चा होनी चाहिए। सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने प्रकरण को सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.