लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में सरकार की ओर से नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जा रही। सभी को सरकार की तरफ से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैय्या कराई गई है। उन्होंने सदन में बताया कि मायावती की सुरक्षा में 161 तो अखिलेश यादव की सुरक्षा में 185 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। सदन में प्रश्नकाल के दौरान सपा के आशुतोष सिन्हा ने सवाल किया था कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुरक्षा कम देने से लगातार चूक हो रही है। क्या सरकार एनएसजी सुरक्षा देने पर विचार करेगी। जवाब में नेता सदन केशव प्रसाद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा के लिए 81 सुरक्षाकर्मी स्वीकृत हैं, जिनकी जगह उनकी सुरक्षा में 82 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री...