बिहारशरीफ, नवम्बर 12 -- फोटो: नवल किशोर: बिहारशरीफ में शिक्षकों के साथ विधान पार्षद नवल किशोर यादव। बिहारशरीफ। विधान परिषद सदस्य नवल किशोर यादव का बुधवार को बिहारशरीफ पहुंचने पर शिक्षकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए वे सदैव संघर्ष करते रहे हैं। शिक्षकों से अपील की कि विधान परिषद चुनाव में किसी भी प्रलोभन में न आएं और उम्मीदवारों से यह जरूर पूछें कि वे शिक्षकों के मुद्दों पर कब सड़क पर उतरे थे। मौके पर भारतेंदु कुमार, एखलाक अहमद, रविंद्र प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, अमीन अहमद, शाहजहां, पप्पू कुमार, ओंकार देव आर्य, दिग्विजय नारायण, बलराम प्रसाद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.