प्रयागराज, जुलाई 7 -- उप्र विधान मंडल की पंचायती राज समिति के सदस्यों ने प्रयागराज आगमन पर हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रामघाट पर मां गंगा की आरती उतारी और उनका आशीर्वाद लिया। आरती करने वालों में विधान परिषद के सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्त, सुरेंद्र चौरसिया, राज प्रसाद उपाध्याय, देवेंद्र बिंद, डॉ. मुकेश वर्मा, संजीव दिवाकर, मनु अंसारी व उमर अली शामिल रहे। सभी का स्वागत भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्त, भाजपा शहर अध्यक्ष संजय गुप्त, यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, संजय निषाद, सुरेश चंद्र, नरेंद्र कुमार मौर्य, सुधाकर पांडेय आदि ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.