आगरा, मई 14 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति सुरेंद्र चौधरी के सभापतित्व में जिला प्रशासन आगरा, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ 17 मई को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभापति द्वारा वर्तमान सरकार के गठन के बाद से अब तक सांसदों एवं विधान मंडल के सदस्यों द्वारा सरकार एवं शासन तथा जनपद के भेजे गये पत्रों पर की गयी कार्यवाही सम्बन्धी विषयों पर समीक्षा की जायेगी। बैठक में ग्राम्य विकास, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, सिंचाई, प्राविधिक एवं माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, ऊर्जा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गृह, समाज कल्याण, राजस्व, आबकारी, पशुपालन, गन्ना, बेसिक शिक्षा, पर्यावरण, सहकारिता, दुग्ध विकास, खाद्य एवं रसद, भूतत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.