कुशीनगर, दिसम्बर 6 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बैठक 6 दिसंबर को समिति के सभापति किरण पाल कश्यप करेंगे। बैठक में जनपद देवरिया एवं कुशीनगर के अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार देवरिया में प्रातः 11:00 बजे महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा होगी। इस दौरान विधानमंडल के सदस्यों द्वारा प्रेषित पत्रों पर विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की प्रगति, योजनाओं की स्थिति तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक समिति संबंधित विभागों द्वारा प्रस्तुत कार्यों का मूल्यांकन करेगी तथा आगे की कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.