पटना, फरवरी 20 -- विधान परिषद में शुक्रवार को महिलाओं के खिलाफ राज्य में हो रहे अपराध पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म आदि की घटनाएं बढ़ी हैं। फरवरी में ही इस तरह की 35 घटनाएं हुईं। सरकार बताये कि वह क्या कार्रवाई कर रही है। विपक्ष के आरोप पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि अपराध करने वालों पर सरकार कार्रवाई कर रही है। कोई भी अपराध करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार ने कहा कि अपराध करने वाला कोई भी हो, इस सरकार में बचने वाला नहीं है। वहीं, पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने सरकार की ओर से सदन को बताया कि इस तरह के अपराध से जुड़ी 14 घटनाएं हुई हैं और सभी पर सख्त कार्रवाई हुई है। अपराधी...