देहरादून, जनवरी 3 -- मसूरी विधानसभा के तहत गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज गढ़ी कैंट में चल रही विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में दूसरे व समापन दिवस पर हुई 200 मीटर बालक वर्ग में अमन थापा प्रथम, बादल द्वितीय एवं सुजल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीआरडी विजेता रही। इस प्रतियोगिता में केवी अपर कैंप द्वितीय, उड़ान स्पोर्ट्स क्लब तृतीय स्थान पर रही। 5000 मीटर बालक वर्ग में नवोदय प्रथम, शौर्य द्वितीय एवं अनिकेत तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में वंश प्रथम, पदम सिंह द्वितीय, ऋषभ तृतीय रहे l गोला फेंक बालिका वर्ग में अमृता प्रथम, अनीता द्वितीय, आंचल तृतीय स्थान पर रही। 4 x 100 रिले कौलागढ़ प्रथम, गंगोड़ा द्वितीय, गुनियाल गांव तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में केवी अपर कैंप प्रथम, स्थान पर रहे। सेवा निवृत्त सहा...