अररिया, मार्च 19 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सप्तदश बिहार विधानसभा के चतुर्दश सत्र (बजट सत्र) के दौरान मंगलवार को स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी ने फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न समस्याओं को शून्यकाल,निवेदन व याचिका के माध्यम से सदन के पटल पर उठाया। विधायक विद्या सागर केशरी ने बताया कि शून्यकाल के दौरान फारबिसगंज विधानसभा के भागकोहलिया पंचायत के लावना टोला में अवैध पशुवधशाला को बंद करने की मांग की गई। जबकि निवेदन काल के दौरान फारबिसगंज विधानसभा के ढोलबज्जा पंचायत के वार्ड 13 में एनएच 57 से पंचायत सरकार भवन होते हुए पासवान टोला तक सड़क निर्माण की मांग की गई।वहीं याचिका के दौरान फारबिसगंज विधानसभा के मिर्जापुर पंचायत के वार्ड 14 में एसएच 77 सुधीर मेहता के घर से बड़ी नहर तक जर्ज़र सड़क निर्माण की मांग को उठाया गया। जबकि ध्यानाकर्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.