नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र का समय बर्बाद कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष आतिशी जिम्मेदार हैं। उन्होंने दावा किया कि आतिशी गोवा से आप का प्रचार छोड़कर 5 जनवरी को विधानसभा के सत्र में आईं थी। इसी दिन उनकी पार्टी की गोवा इकाई में बगावत हो गई। ऐसे में उन्हें वापस जाना था। 6 जनवरी को प्रदूषण पर चर्चा करवाकर वापस गोवा जाना चाहती थीं। जब वो मुमकिन नहीं दिखा तो बौखलाहट में वह कुछ का कुछ बोल कर गुरु साहिब पर अभद्र टिप्पणी कर गईं। इसके बाद वह 7 जनवरी की सुबह बिना विधानसभा अध्यक्ष को सूचित किए गोवा निकल गईं थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हर पार्टी के जनप्रतिनिधि अन्य राज्यों में चुनाव प्र...