बगहा, अक्टूबर 7 -- पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ आलोक को वाल्मीकिनगर विधानसभा, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा अंजेलिका कृति को रामनगर, अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज सूर्य प्रकाश गुप्ता को नरकटियागंज, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा गौरव कुमार को बगहा, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रवींद्र को लौरिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बेतिया शिवम गुप्ता को नौतन विधानसभा, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार को चनपटिया, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया विकास कुमार को बेतिया और भूमि सुधार उप समाहर्ता नरकटियागंज चंद्रशेखर कुमार न को सिकटा विधानसभा का निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.