नई दिल्ली, मई 17 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। नगर निगम के 13 आप पार्षदों द्वारा पार्टी छोड़कर नई पार्टी बनाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शनिवार को कहा कि विधानसभा में हार के बाद से ही आम आदमी पार्टी बिखरती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली सहित पूरे देश से यह पार्टी विलुप्त हो जाएगी। यादव ने कहा कि सत्ता का केन्द्रीकरण, एकाधिकार की प्रवृत्ति और दल के भीतर पनपती तानाशाही के कारण आप आतंरिक रूप से खोखली होती गई। 13 निगम पार्षदों द्वारा नई पार्टी बनाने की घोषणा से यह प्रमाणित होता है कि जिस पार्टी की नींव भ्रष्टाचार, झूठ और स्वार्थ पर आधारित रहा हो, उसका लंबे समय तक टिक पाना असंभव है। विधानसभा में हार के बाद से ही कमजोर नेतृत्व के चलते आप पार्टी बिखर रही है। आपसी फूट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.