लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ- विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। शोषित पीड़ित जनता को इससे कितनी राहत मिलेगी यह सोचनी वाली बात है। मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर 'गवर्नर गो बैक के नारे लगे। इसके चलते बजट सत्र जनहित व जनकल्याण के ज्वलंत मुद्दों को लेकर सत्ता व विपक्ष की तकरार होती रही। प्रयागराज के महाकुंभ को लेकर सत्ता-विपक्ष के अलग-अलग तर्क हैं। व्यापक जनहित व जनकल्याण के लिए सभी का विश्वास जरूरी है, जिससे सरकारी धन-संसाधन का सही उपयोग हो सके। वैसे भी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन आदि यूपी की जबरदस्त समस्या है, जिसको लेकर बजट आवंटन व गंभीरता जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.