पटना, फरवरी 20 -- विधानसभा में शून्यकाल में उठाए जाने वाले जनहित के सवाल अब ऑनलाइन लिए जाएंगे। सोमवार 23 फरवरी से यह सेवा प्रभावी हो जाएगी। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सदन को यह जानकारी दी। ऑनलाइन होने से विधायकों को सुबह-सुबह या नौ बजे विधानसभा आने की बाध्यता समाप्त हो जाएगी। विस अध्यक्ष ने कहा कि शून्यकाल की सूचनाएं अब निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल नेवा के माध्यम से ही प्रेषित की जाएंगी। नियम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। शून्यकाल की नियमावली पूर्ववत ही है। सिर्फ प्रक्रिया में बदलाव हो रहा है। सदन की बैठक की निर्धारित तिथि को ही शून्यकाल की सूचनाएं ली जाएंगी। ऑफलाइन या हस्तलिखित व भौतिक रूप से सूचनाएं स्वीकार नहीं की जाएगी। सूचनाएं यूनिकोड फांट में अधिकतम 50 शब्दों में टंकित होनी चाहिए। कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.