घाटशिला, मार्च 6 -- जादूगोड़ा । झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में पोटका विधायक संजीव सरदार ने अपने क्षेत्र के छात्रों की उच्च शिक्षा की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण मांग सरकार के सामने रखी। उन्होंने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में कहा की पोटका में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का भवन पूर्ण होने तक छात्रों की पढ़ाई किसी अन्य सरकारी भवन में संचालित की जाए, ताकि इस सत्र से ही बी.ए. की कक्षाएं शुरू हो सकें। विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में कहा कि पोटका प्रखंड एक सुदूर ग्रामीण इलाका है, जहां के गरीब और मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए काफी दूर जमशेदपुर शहर जाना पड़ता है। यह उनके लिए आर्थिक और सामाजिक रूप से कठिन साबित होता है। हालांकि, क्षेत्र में डिग्री कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.