आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़,संवाददाता। जिले की होनहार बेटी अंजलि यादव ने विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत कार्यक्रम में सीएम योगी और विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष स्पीच देकर जिले का परचम लहराया। राजधानी लखनऊ स्थित विधान भवन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दो दिवसीय विकसित भारत युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव में प्रदेश के कई युवाओं को स्पीच देने के लिए चुना गया था। इसमें जिले के बिलरियागंज ब्लाक के मैगापुर गांव निवासी रामकुमार यादव की पौत्री अंजलि यादव भी शामिल रही है। अंजलि यादव नगर के शिब्ली कालेज में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है। विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत अंजलि यादव का चयन वाराणसी जोनल में प्रतिभाग करने के लिए हुआ। यूपी कॉलेज वाराणसी में 20 व 21 मार्च को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.