पटना, मार्च 20 -- बिहार विधानसभा में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव के मोबाइल देखकर बोलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। मुख्यमंत्री ने स्पीकर नंद किशोर यादव से कहा कि सदन में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है, मोबाइल फोन लेकर आने वालों को सदन से बाहर किया जाए। सदन के इस मसले पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट करके नीतीश को कम्प्यूटर निरक्षर मुख्यमंत्री बता दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि सदन में कागज की खपत को कम करने के लिए पर्यावरण के दृष्टिकोण से सवालों के ऑनलाइन जवाब की व्यवस्था की गई है। ऐसे में किसी विधायक को पूरक सवाल पूछने के लिए मोबाइल फोन या टैबलेट देखना ही होगा। जहानाबाद से राजद के विधायक सुदय यादव मोबाइल फोन देखकर खाद्य और उपभोक्ता मामलों की मंत्री लेशी सिंह से सवाल पूछ रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.