गढ़वा, मार्च 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में रंका प्रखंड की कई सड़कों के निर्माण और मेराल प्रखंड अंतर्गत बनुआ के अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोगों की जमीन वापस करने की मांग की। विधायक ने रंका प्रखंड के बिश्रामपुर गोरेयाबखार मुख्य पथ से लरकोरिया मुख्य पथ तक, एनएच 343 मुख्य पथ से भदुआ बस्ती तक, चुटिया गांव में मेन रोड से खापोटांड होते हुए वन सीमा तक, बरदरी गांव में मुख्य पथ से पेटकोड़वा टोला तक एवं सेवाडीह मुख्य पथ से गोबरदाह श्मशान घाट तक अविलंब सड़क निर्माण की मांग की। विधायक ने मेराल प्रखंड अंतर्गत बनुआ के अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोगों की जमीन वापस करने की मांग की करते हुए कहा कि उक्त जमीन पर अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोग सैकड़ों वर्षों से रह रहे हैं। उनके पास खतियान भी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.