भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर। टीएमबीयू में वर्ष 2025 में नियुक्त 70 अतिथि शिक्षकों को अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इस मामले में गोपालपुर के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से शिक्षा मंत्री से सवाल पूछा है। उनसे पूछा है कि क्या अतिथि शिक्षकों को अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, टीएमबीयू में उनकी नियुक्ति हुई है, क्या टीएमबीयू द्वारा पत्राचार कर मानदेय भुगतान की मांग की गई है। यह जानकारी टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...