लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ- विशेष संवाददाता विधानसभा में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ रुपये का बजट बहुमत से पास हो गया। एक अप्रैल से यह बजट प्रभावी हो जाएगा। बजट में 28 हजार 436 करोड़ 34 लाख रुपये की व्यवस्था नई योजनाओं के लिए है। यह बजट चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुकाबले 9.8 प्रतिशत अधिक है। कुल बजट का 20.5 प्रतिशत धनराशि विकास कार्यों (पूंजीगत परिव्यय) के लिए आवंटित किया गया है। अवस्थापना विकास के लिए बजट का 22 प्रतिशत, शिक्षा के लिए 13 प्रतिशत तथा कृषि व संबद्ध सेवाओं के लिए 11 प्रतिशत धनराशि दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.