गिरडीह, फरवरी 25 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ की विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सूबे के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल झारखंडधाम महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने की मांग झारखंड विधानसभा में सोमवार को जोरदार तरीके से उठाई। विधायक ने सदन में कहा कि झारखंडधाम एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यहां पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां झारखंडधाम महोत्सव का नियमित आयोजन नहीं हो पाता है, जबकि स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की लंबे समय से इसकी मांग रही है। झारखंडधाम का समग्र विकास करने और अतिक्रमण की समस्या का समुचित समाधान की भी विधायक ने मांग की। सरकार की ओर से दिए गए उत्तर में झारखंड धाम के धार्मिक मह...