पूर्णिया, फरवरी 6 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।पूर्णिया प्रमंडल के बाबाधाम के नाम से विख्यात चर्चित वरुणेश्वर धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा देने की मांग विधानसभा में जोरदार तरीके से उठी। रुपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर प्रसाद मंडल ने सदन में इस महत्वपूर्ण विषय को मजबूती से रखते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक ने कहा कि वरुणेश्वर धाम न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने से धार्मिक पर्यटन को व्यापक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, साथ ही क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वरुणेश्वर धाम के समुचित विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया जाए, ताकि देश-प्रदेश...