जमशेदपुर, फरवरी 22 -- जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पटमदा प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्थायी संबंधता प्राप्त और झारखंड सरकार से अनुदानित एकमात्र डिग्री कॉलेज के सरकारीकरण की मांग शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उठाई। मांग उठाए जाने के बाद पटमदा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। यह कॉलेज 1993 में पटमदा और बोड़ाम के बुद्धिजीवियों द्वारा उच्च शिक्षा, विशेषकर महिला शिक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया था। 32 वर्षों के लंबे संघर्षों के बाद शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ इस इलाके के आदिवासी, हरिजन और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के निर्धन छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में उम्मीद जगी है कि कॉलेज का सरकारीकरण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.