गोपालगंज, फरवरी 13 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता सदर विधायक सुभाष सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से कैंसर मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और डे-केयर कैंसर सेंटर की स्थापना को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब में बताया कि राज्य में कैंसर की रोकथाम और बेहतर इलाज के लिए 23 मई 2025 को बिहार कैंसर केयर एवं रिसर्च सोसाइटी का गठन किया गया है। वर्तमान में प्रदेश के 30 जिलों में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर के सहयोग से डे-केयर कैंसर सेंटर संचालित हैं, जहां कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, स्क्रीनिंग व काउंसलिंग जैसी सुविधाएं नि:शुल्क दी जा रही हैं। शेष आठ जिलों, जिनमें गोपालगंज भी शामिल है, में जल्द सेंटर खोलने की प्रक्रिया जारी है। विधायक ने कहा कि कैंसर का इलाज जिला...