पीलीभीत, फरवरी 15 -- बीसलपुर। विधायक ने राज्यपाल के अभिभाषण चर्चा में किसान सहकारी चीनीमिल के विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण के साथ ही राजकीय डिग्री कालेज में पीजी की कक्षाओं के लिए अतिरिक्त भवन बनाए जाने का मामला उठाया है। जिसे सदन की कार्रवाई में रखा गया है। बीसलपुर किसान सहकारी चीनीमिल 9 अरब के घाटे से जूझ रही है। मिल को विगत पेराई 2024-25 में 30 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन मिल ने 21 लाख 96 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की थी और 20 हजार 547 बोरा चीनी बनाई थी। लक्ष्य से 90 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कम की। वर्ष 2024-25 में 11191 हेक्टेयर गन्ना बोया गया था। इस बार घटकर 10815 हेक्टेयर गन्ना रह गया है। 12906 मेम्बरों ने गन्ना सप्लाई की थी। इस बार मिल को 31 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य दिया है। हालांकि वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.