सहारनपुर, मई 4 -- समाजवादी पार्टी में आंतरिक विवाद एक बार फिर सतह पर आ गया है। सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव ने पार्टी के विधानसभा प्रभारी व पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि टिंकू अरोड़ा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाए। शनिवार को सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव सुरैय्या खान ने सहारनपुर नगर विधानसभा अभिषेक टिंकू अरोड़ा पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। सुरैय्या खान ने कहा कि पार्टी पर कब्जा करने की होड़ में अनुशासनहीनता हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों के बाद भी अभिषेक अरोड़ा अपने नाम के आगे विधानसभा प्रभारी लिख रहे हैं। जिसके चलते पार्टी में विरोध हो रहा है। इनके खिलाफ सख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.