पटना, मई 11 -- राज्य के पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को 11 बजे विधानसभा परिसर लाया गया, जहां विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक मनोज शर्मा, विधान सभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह समेत अन्य ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परबत्ता से विधायक एवं स्व. रामानंद के पुत्र डॉ. संजीव कुमार और अन्य पारिवारिक सदस्यों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने रामानंद प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। कहा कि मैं आरएन सिंह के आकस्मिक निधन से मर्माहत हूं। उनके निधन से सामाजिक और राजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.