पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के द्वितीय चरण में पूर्णिया जिले में 11 नवंबर को मतदान होना निर्धारित है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार नामांकन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं, नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को पूर्णिया एवं कसबा विधानसभा क्षेत्र से किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया गया। पूर्णिया विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी-सह-सदर एसडीओ पार्थ गुप्ता एवं कसबा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी-सह-डीसीएलआर प्रीति कुमारी ने बताया कि दूसरे दिन प्रशासनिक तैयारियों के बावजूद कोई प्रत्याशी नामांकन के लिए नहीं पहुंचे। हालांकि नामांकन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.