पूर्णिया, जून 25 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। चुनाव पूर्व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शस्त्रधारकों के हथियारों और लाइसेंस का सत्यापन कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जलालगढ़ थाना परिसर में शस्त्र सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी सबीहुल हसन और जलालगढ़ थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार की उपस्थिति में यह सत्यापन कार्य शुरू हुआ। अंचलाधिकारी ने बताया कि जलालगढ़ थाना क्षेत्र में कुल आठ शस्त्रधारक पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक तीन शस्त्रधारकों के हथियारों और उनके लाइसेंस का सफल सत्यापन किया जा चुका है। शेष शस्त्रधारकों को पांच जुलाई तक का समय दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी शस्त्रधारक तय समयसीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.