पटना, अक्टूबर 12 -- बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने से 59 लोग अयोग्य घोषित किए गए हैं। रविवार को चुनाव आयोग ने बिहार के पूर्व उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किए जाने संबंधी सूची जारी की। इस सूची में अधिकतर लोग दिसंबर 2022 और 2023 में ही अयोग्य घोषित किए गए हैं। 2024 में केवल एक और 2025 में भी केवल एक उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किए गए हैं। इन्हें जन प्रतिनिधित्व कानून, 1951 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। इस सूची को सभी निर्वाची पदाधिकारी को कार्यालय में उपयोग के लिए भेज दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से अयोग्य घोषित किए गए व्यक्तियों में अररिया के मुस्ताक आलम, मधुबनी के दिनेश मंडल, अनीता कुमारी, अस्थावां के सुशील प्रसाद, राजगीर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के पप्पू पासवान, नोखा के शशिकांत गुप्ता सहित कई पूर्व प्रत्याशी शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.