बेगुसराय, अगस्त 6 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। भाजपा उत्तरी तेघड़ा मंडल की बैठक उपेन्द्र पाठक की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने बूथ जीतो चुनाव जीतो के नारों के साथ अपनी संकल्प दोहराते हुए कहा कि चुनाव जीतने का यह मूल मंत्र है। महामंत्री अमरेश कुमार पप्पू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता अगर एकताबद्ध होकर एक एक बूथ को जीत ले तो चुनाव में उसे कोई हरा नहीं सकता है। मौके पर मनोहर कुमार, आशीष कुमार सिन्हा, अनिल दास, रामलखन दास, अनीश कुमार, हरिनंदन महतो, गणेश राम, निलेयश कुमार, विनोद सिंह, सुीााष यादव सहित कई लोगों ने अपनी बात रखी। मौके पर लोगों ने लोकल प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने पर जोर दिया। संचालन कृष्ण कुमार सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...