बांका, नवम्बर 4 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के आंकडे बताते हैं कि मतदान प्रतिशत बढाना जिला प्रशासन के लिए बडी चुनौती होगी। इस विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाना आसान नहीं होगा। इस बार तो गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य का असर भी मतदान पर पडने की आशंका है। यहां पांचों विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर करीब 50 हजार मतदाताओं के नाम मतदात सूची से हटा दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव के समय यहां 15 लाख 7 हजार 19 वोटर थे। अब यहां पांचों विधानसभा में 14 लाख 50 हजार मतदाता हैं। इसमें थर्ड जेंडर वोटर की संख्या 6 है। इस तरह लोकसभा चुनाव की तुलना में यहां 50 हजार वोटर घटे है। यहां 2020 के विधानसभा चुनाव में ओवरऑल करीब 56 फीसदी वोट पडे थे। पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा 2024 के लोकसभा चुनाव में मतों का प्रतिशत कुछ घटा था। हालांकि,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.