फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। डॉ.अंबेडकर जयंती स्वाभिमान स्वमान समारोह में पीडीए समाज को एकजुटता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में डटकर मुकाबाल करने का आह्ववान किया गया। अमृतपुर विधानसभा के सिरमौरा बांगर में बाबा साहब के प्रतिमा स्थल पर सपाई इकट्ठे हुए और यहां पर सपा नेताओं ने डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश सचिव मंदीप यादव ने कहा कि बाबा साहब और लोहिया की विचारधारा ही समाजवादी पार्टी है। अमन सूर्यवंशी ने सबको मिठाई बांटी। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी। पीडीए को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। साजिद अली खान ने सामाजिक न्याय के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। इस दौरान नवरंग सिंह यादव, अशोक फौजी, रामबिलास, नागेद्र, गौतम, अतिन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.