गया, दिसम्बर 20 -- इमामगंज प्रखंड स्थित पब्लिक 2 उच्च विद्यालय रानीगंज में विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। प्रखंड में कुल 176 शिक्षक बीएलओ के रूप में कार्यरत हैं। सभी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य को समय पर और सफलतापूर्वक पूरा किया। उनके समर्पण और मेहनत को देखते हुए सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...