सीवान, फरवरी 5 -- दरौंदा। एसआईआर एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शेष कर्मियों को मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सिम्पी कुमारी एवं बीसी शिवेंद्र कुमार ने बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं कार्यपालक सहायकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों के सहयोग से निर्वाचन संबंधी कार्य ससमय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। बीडीओ ने निर्देश दिया कि जिन कर्मियों ने अब तक अपना प्रशस्ति पत्र प्राप्त नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अधोहस्ताक्षरी से प्रशस्ति पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.