भागलपुर, नवम्बर 15 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होते ही पीरपैंती पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। खासकर पीरपैंती थाना क्षेत्र के शेरमारी चौराहा, सुंदरपुर और पीरपैंती में पुलिस की काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में शेरमारी चौराहा को पुलिस छावनी में तब्दील कर लगातार गश्त की जा रही है। कई जगह वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। जबकि ईशीपुर बाराहाट थानाक्षेत्र में भी बिहार झारखंड की सीमा, प्यालापुर और बाराहाट बाजार में भी पुलिस की काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। एकचारी दियारा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष बबलू कुमार और बाखरपुर दियारा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। एसडीपीओ कहलगांव 2 पंकज कुमार एवं इंस्पेक्टर अरुण कुमार स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.