भागलपुर, दिसम्बर 8 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। विधानसभा चुनाव के बाद जिले के त्रिस्तरीय सरकार में घमासान की स्थिति है। नाथनगर से विधायक निर्वाचित हो जाने के बाद जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष मिथुन कुमार ने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जिला प्रशासन की ओर से पद रिक्त होने की सूचना पंचायती राज विभाग को भेजी गई तो शनिवार को जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में स्वत: पदभार संभालने का दावा किया है। वहीं जिला परिषद के कई सदस्य ऐसे हैं जो यह चाहते हैं जल्द से जल्द नए अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो। इस बीच योजनाओं से संबंधित कोई बैठक न हो। संभावना ऐसी बन रही है कि अगर अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया तो मामला न्यायालय में भी जा सकता है। उपाध्यक्ष ने बाकायदा जिला प्रशासन से लेकर पंचायती राज विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.