नई दिल्ली, जनवरी 30 -- विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को केंद्र में रखकर इंडिया गठबंधन के दलों को घेरेगी भाजपा------------------ -कमजोर कांग्रेस से कमजोर होता है विपक्षी खेमा,भाजपा के केंद्रीय नेता हैं हमलावर -कई मुद्दों पर क्षेत्रीय दलों के स्तर तक नहीं जा सकती है भाजपा, भविष्य पर भी नजर ------------------ नईदिल्ली। विशेष संवाददाता इस साल होने वाले पांच विधानसभाओं के चुनावों के लिए भाजपा के अधिकांश हमलों के निशाने पर कांग्रेस ही रहेगी, भले ही उसका मुकाबला विपक्ष के किसी भी दल के साथ हो। दरअसल भाजपा का मानना है कि देश भर में उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस है और वही विपक्ष के गठबंधन की धुरी भी। इन चुनावों में असम में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है, जबकि केरल में उसे कांग्रेस व वामपंथी दलों के गठबंधनों से जूझना है। तमिलनाडु में कांग...