बलरामपुर, फरवरी 19 -- बलरामपुर संवाददाता। विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ नेता अजय राय एवं पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी। आईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर विपक्ष को कुचलने की कोशिश कर रही है, जिसे कांग्रेस ...