बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। विधानसभा घेराव जाने से रोकने के दौरान नजरबंद किये गये कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि प्रदेश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रही है। कहा कि मनरेगा को खत्म कर भाजपा ने ग्रामीण मजदूरों गरीबों के पेट पर लात मारने का काम किया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता योगी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव शहर स्थित अपने आवास पर पुलिस प्रशासन द्वारा नजरबंद कर लखनऊ विधानसभा घेराव में जाने से रोका गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा योगी सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, महंगाई,बेरोजगारी और मनरेगा को खत्म किए जाने के खिलाफ 17 फरवरी को विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों व कांग...